फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में एक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई एक महिला से गांव के एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़िता ने बताया कि बीते 10 फरवरी को शौच करने जा रही थी। इसबीच गांव निवासी संदीप मल्ल ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। किसी तरह से वह आरोपी के चंगुल से बचकर घर पहुंची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं इस संबंध में मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें