फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विद्यालयों में पहुंचे नगर शिक्षा अधिकारी, 189 नामांकन 43 छात्र मिले उपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर शिक्षा अधिकारी कमलेश मिश्र ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। नामांकन के सापेक्ष 50 फीसदी भी बच्चों की उपस्थिति न मिलने पर प्रधानाध्यापकों को फटकार लगाई। स्थिति में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कमलेश मिश्र सबसे पहले कंपोजिट विद्यालय हकीकतपुरा पहुंचे। जहां 189 नामांकन के सापेक्ष 43 छात्र उपस्थित मिले। यहीं स्थिति प्राथमिक विद्यालय दक्षिण टोला की रही। यहां 30 नामांकन के सापेक्ष 14 बच्चे उपस्थित मिले। जिस पर नगर शिक्षा अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए स्थिति में सुधार लाने को कहा। नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने की चेतावनी जारी की। इस दौरान एआरपी चंद्रधर राय, खुर्शीद आनवर, उमा देवी, गुलफशां, तस्नीम, रीता त्रिपाठी, शबाना उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें