मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर खुर्मा गांव निवासिनी प्रियंका यादव ने पति सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर खुर्मा गांव निवासिनी प्रियंका यादव की शादी पांच दिसंबर 2018 को घोसी कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर खुर्मा गांव निवासी उमेश यादव पुत्र दशरथ यादव के साथ मऊ स्थित एक प्लाजा से हुई। शादी के बाद से ही दहेज दो लाख रुपये की मांग पति उमेश यादव, जेठ रमेश यादव, जेठानी सरोज यादव एवं ननद सोना यादव मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।कई बार पंचायत के बाद विदा कराकर लाये और मारपीट कर घायल कर दिये था। इसके बाद छह मई 2021 को पुन गाली देने व मारपी कर घर से निकाल दिया। घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता श्रीमती प्रियंका यादव की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।