फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के बगीचे में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली के इब्राहिमाबाद सुल्तानपुर गांव के पास नहर किनारे स्थित एक बगीचे में बुधवार की दोपहर में एक युवक का शव पेड़ से लटकते हुए देखा गया। इससे आस पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी। क्षेत्र में रही चर्चा के अनुसार घटना का कारण प्रेम प्रपंच रहा। मृतक उसी गांव का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतक के पिता ने आत्महत्या की सूचना पुलिस को दिया।
विज्ञापन

कोतवाल समर बहादुर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी लेने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का निर्देश दिया। इब्राहिमाबाद निवासी18 वर्षीय सत्यम पुत्र शिवकुमार घर पर ही परिवार वालों के साथ रहकर खेती बाड़ी में सहयोग करता था। बुधवार की दोपहर में गाँव से उत्तर सीवान में स्थित मुजीबुर्रमान के बगीचे में जाकर एक पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गया। कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि सत्यम का शरीर आम के पेड़ से फंदे के सहारे झूल रहा है। नजदीक जाकर देखने पर पता चलाक िउसकी मौत हो चुकी है।
सत्यम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की माता तिजिया तथा पिता शिवकुमार का रोते रोते बुरा हाल हो गया।मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई इस समय विदेश में है। घटना के कारण को लेकर लोगों के बीच चर्चा रही कि संभवत: प्रेम प्रसंग को लेकर युवक ने आत्महत्या कर ली। मकृतक के पिता शिवकुमार की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल समरबहादुर ने बताया है घटना की जांच की जा रही है, पीएम रिपोर्ट के बाद विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें