फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मैजिक से टकराने के बाद पलटी कार, दो बच्चों सहित छह घायल

विज्ञापन
रानीपुर थाना के चकिया बाजार में सड़क किनारे पलटी कार। संवाद - फोटो : एक एजेंसी पर लगा होम डिलेवरी का वैनर। संवाद
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र चकिया बाजार स्थित पुल के बीच सुल्तानीपुर-मिर्जाहाजीपुरा मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे कार और मैजिक की टक्कर हो गई। इसके बाद युवती को बचाने में कार पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में कार में सवार आजमगढ़ के तरवा थाना के जियापुर गांव निवासी मुन्ना सरोज (55), गीता (48), सतीश (19), आयुष (3) और आयाश (1) घायल हो गए।
इसी हादसे में रानीपुर थाना क्षेत्र निवासी रीना भी खेत जाते समय कार की चपेट में आने से घायल हो गईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को चकिया बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।
मुन्ना सरोज अपने परिवार के साथ सिपाह इब्राहिमाबाद दवा लेने जा रहे थे। अभी तक चकिया बाजार पास पहुंचे थे कि कार की पाइप लदी मैजिक से टक्कर हो गई। दौरान सड़क पर अचानक एक युवती आ गई, उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को चकिया बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी को मामूली चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही रानीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें