फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, बहन को परीक्षा केंद्र छोड़कर आ रहे भाई की मौत

विज्ञापन
रस्तीपुर में सड़क दुर्घटना युवक की मौतते बाद जिला अस्पताल पर विलाप करते परिजन।संवाद
विज्ञापन
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के आदेडीह चट्टी के बारी गांव के पास बुधवार की सुबह बेकाबू कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक विशाल गुप्ता (16) की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी बहन को यूपी बोर्ड की परीक्षा दिलाने के लिए उसके सेंटर पर छोड़कर लौट रहा था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक तीन बहनों में इकलौता भाई था, घटना से पूरे गांव मातम पसर गया।
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के छोटी रस्तीपुर निवासी विशाल पुत्र नंदलाल अपनी बहन रोशनी को उसके परीक्षा के लिए रणवीरपुर स्थित सीताराम इंटर कॉलेज में छोड़ने गया था।
वहां से वापस लौटते समय आदेडीह चट्टी के पास बारी गांव के पास भीटी की ओर से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के समय हेलमेट न पहने होने से विशाल के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत कुछ देर बाद घटनास्थल पर ही हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हादसे में जान गंवाने वाला विशाल तीन बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता भीटी में सब्जी बेचने का काम करता हैं।
घटना में इकलौते चिराग की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, इस हादसे में मृतक किशोर के पिता की तरफ से तहरीर मिली है, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें