फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोहरे के कारण खड़े ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के करजौली गाँव के पास बुधवार की रात खड़े ट्रक में कार की टक्कर के बाद क्षतिग? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ/रानीपुर । थाना क्षेत्र के करजौली गांव के पास बुधवार की देर रात 11 बजे के करीब घने कोहरे के कारण सड़क पर खड़े ट्रक में एक कार पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। इस हादसे में कार में सवार तीन में से दो युवकोें की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया। दोनों युवक मऊ नगर के निवासी थे। वे वैवाहिक कार्यक्रम मेें शामिल होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मऊ आजमगढ़ मार्ग पर सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रक खड़ा था। बुधवार की रात घना कोहरा था। रात करीब 11 बजे मोहम्मदाबाद की ओर से आ रही एक कार कोहरे के कारण खड़े ट्रक के पीछे घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का करीब आधा हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया। इस दौरान कार में सवार तीनों व्यक्ति गंभीररुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की नींद तेज आवाज सुनकर खुल गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल तीन लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजवाया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने घायल दीपक सिंह 32 पुत्र भूपेंद्र सिंह और निखिल तानवानी 27 पुत्र अंशु तानवानी को मृत घोषित कर दिया। जबकि आशीष तनवानी 35 की हालत गंभीर देख उसे उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।
मृत दीपक शहर कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले का और निखिल और घायल आशीष तानवानी सिंधी कालोनी के निवासी थे। बताया जाता है तीनों एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुहम्मदाबादगोहना गए थे। वापस लौटने के दौरान घना कुहरा छाने के कारण उन्हें कुछ दिखाई नहीं पड़ा। परिणामस्वरुप उनकी कार सड़क के किनारे खड़े में जा घुसी। घटना के बाबत घायल आशीष तानवानी के भाई राकेश ने सड़क के किनारे खड़े ट्रक के चालक को आरोपित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें ट्रक चालक पर बिना बैक लाइट के सड़क पर लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़ा करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें