फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के धक्के से कार क्षतिग्रस्त ,एक घंटे तक जाम रही सड़क

विज्ञापन
ुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के घोसी मार्ग पर कार -ट्रैक्टर की टक्कर के बाद लगा लंबा जाम। - फोटो : MAU
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना घोसी मार्ग पर शुक्रवार को एक कार में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया जिससे कार रोड पर क्षतिग्रस्त होकर खड़ी हो गई। दुर्घटना के चलते घोसी मार्ग पर लगभग एक घंटे तक लंबा जाम लग गया जिससे लोग परेशान हो गए। कोतवाली क्षेत्र के घोसी मार्ग तमसा नदी पुल के पास हरियाणा निवासी असलम कार रिजर्व करके घोसी आया हुआ था । परिवार को छोड़कर कार लेकर वापस हरियाणा जा रहा था । तमसा नदी पुल के पास पहुंचा ही था कि एक ट्रैक्टर कार में टक्कर मार दिया, जिससे कार रोड पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बंद हो गई। घोसी मार्ग पर लोगों का ज्यादा आना जाना लगा रहता है। बीच रोड पर कार क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक पहुंच कर क्षतिग्रस्त कार को किनारे करवाया। इसके बाद लगभग एक घंटे का लंबा जाम समाप्त हुआ जाम में फंसे लोग गर्मी के मौसम में बुरी तरह से बेहाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें