जिला अस्पताल में युवक को कोविड वैक्सिन लगातीं महिला स्वास्थकर्मी।
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण ग्राफ बढ़ने के बाद भी लोगों का टीका को लेकर जागरूक नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार को 51 अस्पतालों में 10 हजार के सापेक्ष 1905 लोगों ने ही टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और जिले के 9 ब्लॉक में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण किया गया। बताया कि इन केंद्रों पर 1929 लोगों को टीके कि पहली डोज दी गई। जबकि 592 को टीके कि दूसरी डोज दी गई।