फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मकान से टकराई कार, दो घायल

विज्ञापन
रानीपर थाना क्षेत्र के मऊ -आजमगढ़ मार्ग पर खुरहट बाजार में मकान के पिलर के टकराने के बाद क्षतिग्र? - फोटो : MAU
विज्ञापन
रानीपुर। थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में शनिवार की रात सामने आए छुट्टा पशु को बचाने में कर सड़क किनारे मकान से टकरा गई। जिससे कार सवार दो लोग घायल हो गए। जबकि मकान के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। संयोग था कि रात का समय होने से घर के बाहर कोई नहीं था।जानकारी के अनुसार, रात करीब दस बजे आजमगढ़ से मऊ की तरफ आ रही एर्टिगा कार रानीपुर थाना क्षेत्र के मऊ-अजमतगढ़ मार्ग स्थित खुरहट बाजार से गुजर रही थी कि अचानक सड़क पर सामने से छुट्टा पशु आ गया। उसे बचाने में कार चालक ने दूूसरी तरफ से कार निकालना चाहा, लेकिन तेज गति होने के चलते कार अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे बने मकान के दो पिलरों से टकरा गई। संयोग अच्छा रहा कि हादसे के समय घर के बाहर कोई नहीं था। जिससे बड़ा होने से टल गया। वहीं हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें