फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घरों पर गिरी बिजली, दीवार और छतें क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के बाड़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से जली इलेक्ट्रानिक उपकरण।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
इंदारा। दो अलग अलग क्षेत्रों के पांच घरों पर शनिवार की भोर में बिजली आफत बन कर टूटी। बारिश के बाद कड़कड़ा कर गिरी बिजली ने पांच घरों को अपनी जद में ले लिया। ऐसे में जहां घर की दीवारें और छतें क्षतिग्रस्त हो गईं तो वहीं लाखों के बिजली उपकरण जल गए। गनीमत रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन बिजली गिरने सके लोग दहशत में आ गए। सुबह करीब पांच बजे नगर पंचायत अदरी के वार्ड नंबर आठ कादी टोला निवासी रूपेश बरनवाल के दो मंजिला मकान पर बिजली गिरी। ऐसे में मकान की छत तथा घर के अंदर लगे टाइल्स क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं टीवी, फ्रीज, कूलर, इन्वर्टर, सबमरसेबुल, पानी की सप्लाई की पाइप के साथ बिजली वायरिंग जल गए। इससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। जबकि कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के बाड़ा गांव निवासी जयश्री राजभर, विनोद राजभर, विरेंद्र राजभर, शिवजोर राजभर के घर पर भी कड़कड़ाती बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही घरों में लगे विद्युत उपकरण पंखा, बिजली बोर्ड, टीवी, इन्वर्टर आदि जल गए। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान बाड़ा जितेंद्र राजभर, आकाश भास्कर, धनंजय मौर्य, विनय कुमार राजभर ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा पीड़ितों के लिये मुवावजे की मांग की है। उधर, नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार की देर रात झमाझम बारिश हुई। निचले इलाकों में जलभराव हो गया। तेज हवा के साथ बारिश होने से जिले के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार की शाम से ही आकाश में बादल छाए रहे। लगभग दो घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश होती रही। नगर के भीटी, रघुनाथपुरा, मुुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा सहित निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। कई स्थानों पर नालियों के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी पूरे क्षेत्रों में फैला रहा। मौसम बदल जाने से अधिकतम तापमान 32 तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पांच किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। बढुआगोदाम: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार की रात झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं बारिश शुरू होते ही बिजली आपूूर्ति ठप हो गई। किसानों का कहना था कि समय-समय पर बरसात होने से खेतों में पानी नहीं चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें