फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाइक को बचाने में डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अहिरानी के पास शुक्रवार की दोपहर को गोरखपुर की तरफ से आ रही कार बाइक चालक को बचाने में बेकाबू हो गई। डिवाइडर से टकराकर 50 मीटर दूर जा गिरी। हादसे में कार में सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। घायलों में से एक महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार सवार गाजीपुर के गंगौली के निवासी हैं और गोरखपुर से आ रहे थे। फोरलेन पर अहिरानी (अमिला) के पास ब्रह्मबाबा से सटे कट के नजदीक एक बाइक सवार को बचाने में कार डिवाइडर से टकराकर 50 मीटर दूर जा गिरी। हादसे के बाद बाइक सवार भाग गया। कार में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर लोगों बचाव करने पहंुचे। घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों में दो की हालत गंभीर है। घायलों को सीएचसी दोहरीघाट पहुंचाया गया।
विज्ञापन

हादसे में कार चालक मेराज (30) पुत्र बशीर अहमद, शमीम अहमद (26) पुत्र मोहम्मद सलाउद्दीन, रेशमा खातून (24) पत्नी शमीम अहमद और हदीसुन निशा (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। रेफर होने के बाद घायल हदीसुन ने निशा अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें