फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने साइकिल सवार मजदूरों को मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव के पास सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार मजदूरों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडितों की ओर से कार चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी गई है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के परसपुरा गांव निवासी कुबेर 50 अपने साथी राधेश्याम राम 35 और सत्येंद्र राम 30 निवासी बहरीपुर के साथ अपनी-अपनी साइकिल से मुसरदह मोड़ पर मजदूरी करने जा रहे थे। रस्तीपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से तीनों साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों साथी घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े और घायलों को संभाला। इसी बीच कार चालक मौका पाकर फरार हो गया। लोगों की सूचना पर सरायलखंसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीडित परिवार ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें