फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षकों का रोका एक माह का वेतन

विज्ञापन
मधुबन में चक्की मूसा डोही गांव में बूथ के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से वार्ता करते डीएम अरूण कु - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने सोमवार को कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से बच्चों को दी जा रही गुणवत्तापरक शिक्षा की पोल खुल गई। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के चक्की मूसाडोही स्थित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा चार का बच्चा अपने पिता का नाम हिंदी एवं अंग्रेजी में नहीं लिख सका। नाराज डीएम ने विषय के दो अध्यापकों का एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कक्षा चार के बच्चे सोनू चौहान से अपने पिता का नाम हिंदी एवं अंग्रेजी में लिखने को कहा। बच्चा नाम नहीं लिख पाया। जिलाधिकारी ने दोनों विषय पढ़ाने वाले अध्यापक अरविंद सिंह और दुर्गविजय सिंह का एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय के बच्चों का नियमित शैक्षणिक मूल्यांकन करते रहने का बीईओ को निर्देश दिया। कहा, बच्चों के शैक्षणिक स्थिति में सुधार होने पर ही इनका वेतन जारी करें। मध्याह्न भोजन गुणवत्तापूर्ण नहीं होने, मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं बनाए जाने पर ग्राम प्रधान लल्लन प्रसाद को फटकार लगाई और उन्हें नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। डीएम ने मध्याह्न भोजन व्यवस्था में सुधार नही होने पर ग्राम प्रधान को वित्तीय अधिकार सीज करने की चेतावनी भी दी। प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद राय को भी फटकार लगाई और मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन बनवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी अरुण कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सुशील घुले द्वारा चक्की मूसाडोही स्थित कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान वहां पर उपस्थित स्थानीय लोगों से चुनाव के दौरान होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने बाढ़ के दौरान फसलों की क्षति का मुआवजा एवं बाढ़ के दौरान चलाई गई नाव का पैसा अभी तक नहीं मिलने की शिकायत की। साथ ही वहां पर पशु अस्पताल में कोई पशु चिकित्सक अभी तक तैनात नहीं होने की भी शिकायत की। जिसपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों को दूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के अलावा क्षेत्राधिकारी मधुबन, तहसीलदार मधुबन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें