मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबारी के खरगीपुर के पास मंगलवार को एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते कार सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।