फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कटघराशंकर तिराहे पर टकराई कार और बोलेरो, चालक सहित पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बेलौली। मधुबन थाना क्षेत्र के कटघराशंकर सब्जीमंडी के पास तिराहे पर शनिवार की रात 11 बजे बोलेरो और कार की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के अस्तूपुरा निवासी योगेंद्र प्रजापति, राजेंद्र, रमाशंकर और ओमकार कार में सवार होकर दुबारी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जबकि घोसी कोतवाली के सोनाडीह निवासी गोविंद बोलेरो से रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर तिलक समारोह में गए थे। लौटते समय रात 11 बजे कटघराशंकर तिराहा पर कार में सामने से टक्कर मारते हुए बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे योगेंद्र और बोलेरो चालक गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से फतहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने योगेंद्र और गोविंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, दोनों वाहन घटनास्थल पर सड़क किनारे खड़े हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें