खुरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएम जन आरोग्य मेले में मरीज को देखते चिकित्सक डॉ कमलेश गुप्
मऊ। चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। 96 चिकित्सकों की टीम ने 2281 मरीजों का उपचार किया। मेले में 20 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। मेले में बुखार के 875 मरीजों के बाद त्वचा के 588 मरीज रहे। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1117 पुरुष, 233 बच्चे, 931 महिला शामिल रहीं। मेले में 20 मरीजों के उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। नगर के हनुमान नगर अस्पताल में 69 तो भरहूं का पूरा में 47 और डोमनपूरा में 71 मरीजों का उपचार किया गया। जबकि पीएचसी मधुबन, दुबारी, नेमडार, सुग्गीचौरी सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 320 मरीजों का निःशुल्क इलाज हुआ। पीएचसी मधुबन पर 62 मरीजों का इलाज हुआ। सीएमओ डॉक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि इन दिनों ज्यादातर सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सामान्य से अधिक मरीज देखे जा रहे हैं। इनमें से अधिकतर खांसी, बुखार, सर्दी-जुकाम जैसे सामान्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित आ रहे हैं।