फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सघन जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया प्रत्याशियों और प्रस्तावकों को

विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट पर प्रत्याशियों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामांकन के पहले दिन शनिवार को सुबह 8 बजे से ही ब्लाक गेट पर प्रत्याशी व समर्थकों की भीड़ लगने लगी । बढ़ते भीड़ को देखते हुए स्वयं थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी अन्य पुलिस कर्मियों के साथ गेट पर खड़े होकर केवल प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया जा रहा था। प्रत्याशियों के समर्थक बाहर सड़क के दोनों तरफ डटे रहे। समर्थकों को हटाने के लिए पुलिस को काफी मसक्कत करनी पड़ी। कोरोना महामारी के बाद भी लोग सोशल डिस्टेंस को ताक पर रख जगह जगह झुंड बनाकर खड़े रहे। जबकि इन समर्थको पर कोरोना महामारी का जरा भी असर देखने को नही मिला। जगह जगह खड़े झुंड़ को देख बार बार पुलिस हटाती रही लेकिन पुलिस के हटते ही पुन: झुंड उसी स्थिति में खड़ी हो जाती ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें