नामांक के दौरान कोपागंज ब्लाक में अंदर निरीक्षण करते डीएम अमित सिंह बंसल और एसपी सुशील घुले।
- फोटो : MAU
कोपागंज। शनिवार को नामांकन दाखिल होने वाले सभागार कक्ष में लगभग 12 बजे पहुंचे जिलाधिकारी अमित कुमार बंसल तथा पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने आरओ, एआरओ से वार्ता कर नामांकन का जायजा लिया। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के साथ ही थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी को जरूरी निर्देश दिया।