फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकृत प्रत्याशी ही लड़ेगा पंचायत चुनाव

Sun, 06 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
साइकल यात्रा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 31 अगस्त के कार्यक्रम की सफलता का मुद्दा शनिवार को कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में छाया रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने जहां हर्ष प्रकट किया ।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि पार्टी के समक्ष पंचायत चुनाव एक चुनौती है। कहा कि जिला पंचायत सदस्य के लिए पार्टी ही प्रत्याशी अधिकृत करेगी।


वही सपा से चुनाव लड़ेगा विरोध में चुनाव लड़ने वाले सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाएगा।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि यह जिले के लिए सौभाग्य की बात है कि जिले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं मुख्यमंत्री के आगमन पर पूरे जनपद के सपा जन एकत्रित हो रहे हैं।
विज्ञापन



 एमएलसी रामजतन राजभर ने कहा कि सपा के मिशन 2017 को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है।  कहा कि पंचायत चुनाव के ठीक एक साल बाद विधानसभा का भी चुनाव है।


बैठक में मुख्य रूप से मुसाफिर यादव, रामधनी यादव, रामधनी चौहान, अरशद जमाल, लालबहादुर यादव, अशोक यादव, संजय चौधरी, महेंद्र चौहान, रविकांत चौबे, अरविंद कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी  ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें