फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दूसरे राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार से विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत महानगरों से आने वाले लोगों को निगरानी होगी। दुकानदार, मलिन बस्ती के लोगों और संक्रमित क्षेत्र के लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी। यह अभियान 28 मार्च तक चलेगा। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाहर से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिला स्तर पर विशेष अभियान 14 मार्च से 28 मार्च तक चलाया जा रहा है। इसके तहत मुंबई, दिल्ली, सूरत आदि महानगरों से लौटने वाले लोगों के साथ ही मलिन बस्ती, घनी आबादी में रहने वाले लोगों और दुकानदारों की कोरोना जांच कराई जाएगी। इसके अलावा सर्वाधिक कोरोना संक्रमित इलाकों में जांच व उपचार को लेकर विशेष अभियान चलाएगा ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाया जा सके। बताया कि जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल के साथ जिले के सभी नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अवकाश को छोड़कर सभी कार्यदिवस पर नियमित रूप से टीकाकरण कराया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण हो सके। अभी तक सिर्फ जिला अस्पताल तथा महिला जिला अस्पताल में ही नियमित टीकाकरण हो रहा था। जबकि सीएचसी पर सिर्फ सोमवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार को अब तक टीकाकरण किया जा रहा था।
इनसेट
आज आठ हजार बुजुर्गों को लगेगा टीका
मऊ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि जिले में सोमवार को जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल सहित 43 सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान योजना में शामिल नगर के चार अस्पताल शारदा नारायण, प्रकाश अस्पताल, फातिमा तथा राहुल नर्सिग होम में टीकाकरण होगा। सोमवार को आठ हजार बुजुर्गों को टीका लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें