फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिविर संपन्न

विज्ञापन
नगर पंचायत वलीदपुर स्थित अर्जुन गर्ल्स पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन में क? - फोटो : MAU
विज्ञापन
वलीदपुर। अर्जुन गर्ल्स पीजी कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन और विदाई समारोह बुधवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रबंधक प्रमोद यादव ने शिविर के महत्व को बताया। सेविकाओं के द्वारा शिविर के समापन तथा विदाई समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटक, समाजिक गीत, दहेज गीत, हास्य नाटक प्रस्तुत किए गए। इस दौरान मुशीर, कृष्ण मुरारी यादव, जितेंद्र बहादुर सिंह, रमेश यादव, रामप्यारे ,रामाश्रय सिंह, सूर्यभान यादव, शंभू नाथ यादव, इचंद्रपति यादव मौजूद रहे। इंदारा : शिवानंद महाविद्यालय की ओर से सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का मंगलवार की शाम रंगारंग कार्यक्रम से समापन हुआ। इस दौरान लघु नाटिका बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ से बेटियों में शिक्षा के बढ़ावे का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य गीता राजभर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच है इसके द्वारा छात्र-छात्राओं का चौमुखी विकास होता है। एनएसएस की छात्रा रीमा, साधना, अराधना, निशु, नीलम, रूचि मोर्या, ओमलता ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। दहेज कुरीति पर दीपांजलि ने मार्मिक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में तमन्ना, प्रवीण, आरती, आपशा, नरीसा, शहजादी, सूरज, विशाल सोनकर, रवि ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। महाविद्यालय के प्रबंधक पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामानंद यादव ने आभार जताया। इस दौरान ग्राम प्रधान इंदारा जुबैर अहमद, विजय बहादुर सिंह, विनीत कुमार राय, वृजनारायण यादव, रामदर्श यादव, प्रेमचंद, अशफाक, श्रवण कुमार मोर्य, रामविलास उपेन्द्र उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुभाष यादव व संचालन गुड्डू शर्मा ने किया।

इंदारा स्थित शिवानंद महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में नाटक प्रस्तुत करतीं छात्र?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें