फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मनरेगा कानून में किए जा रहे बदलाव को बताया साजिश

विज्ञापन
नगर में  अ​खिल भारतीय प्रगतिशील  महिला एसोसिएशन एपवा की नेता गीमा की चौथी स्मृति पर आयोजित संकल
विज्ञापन
अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की नेता कामरेड गीता की चौथी स्मृति के अवसर पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्रम कानूनों में बदलाव, मनरेगा में कटौती तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष राम चौधरी ने आरोप लगााते हुए कहा कि मनरेगा कानून में किए जा रहे बदलाव और बजट में कटौती से ग्रामीण गरीबों के खिलाफ साजिश है।
भाकपा माले के राज्य स्थायी समिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव से मजदूरों के अधिकार कमजोर हुए हैं और काम के घंटों में वृद्धि जैसे फैसले मजदूर विरोधी हैं।
विज्ञापन

भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य विनोद सिंह ने केंद्र सरकार पर विपक्ष के सवालों से बचने का आरोप लगाया। जन संस्कृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश धूमकेतु ने भारत-अमेरिका सैन्य और व्यापारिक समझौतों को देश की संप्रभुता के लिए चुनौती बताया।
सभा को सपा जिला उपाध्यक्ष सीताराम कुशवाहा, विक्रम मौर्य, श्रीराम सिंह, दिनेश यादव, रहमतुल्लाह, डीके राय, राजेंद्र आदि ने संबोधित किया।अंत में कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड गीता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। अध्यक्षता मास्टर श्यामदेव और संचालन रामनवल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें