फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: छह दिसंबर को लखनऊ में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

विज्ञापन
ख़िरीकोठा में बसपा कार्यकर्ता बैठक को संबो​धित करते प्रत्याशी भरत सिंह।संवाद
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार को फतहपुर मंडाव के ख़िरीकोठा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें मधुबन विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य मंडल प्रभारी ओमप्रकाश शास्त्री ने छह दिसंबर को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

ओमप्रकाश शास्त्री ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से इस कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाएं। मधुबन विधानसभा के बसपा प्रभारी प्रत्याशी भरत भैया ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2027 में मायावती के नेतृत्व में बसपा की सरकार बनेगी। इसकी शुरुआत मधुबन विधानसभा से होगी। सम्मेलन की अध्यक्षता शैलेंद्र कुमार सिंटू ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयभीम कुमार, आलोक मल्ल, गौरीशंकर आचार्य, फैज आलम, त्रिलोकीनाथ सोनकर और राजीव कुमार राजू सहित कई नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें