फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खेल, निशानेबाजी, नक्शा पढ़ने के साथ सैन्य प्रशिक्षण ले रहीं कैडेट्स

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज में छोटी बंदूक चलाने का प्रशिक्षण लेतीं कैडेट्स।स
विज्ञापन
कस्बे के पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को थल सैनिक प्रशिक्षण शिविर में सेना के जवानों ने महिला कैडेट्स को छोटी बंदूक चलाने की बुनियादी जानकारी दी।
विज्ञापन

30 यूपी गर्ल्स बटालियन, आजमगढ़ के तत्वावधान में राष्ट्रीय छात्र सेना के अंतर समूह को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए दौड़, बाधा पार करना, रस्सी चढ़ने आदि की ट्रेनिंग दी गई।
इस शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आई लगभग 300 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर का संचालन कर्नल अमिताभ मुखर्जी के नेतृत्व में किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिविर में छात्राओं को अनुशासन, समय पालन और देश सेवा के महत्व के बारे में बताया गया। इसके बाद परेड और कवायद का अभ्यास कराया गया। छात्राओं को छोटी बंदूक चलाने के लिए निशाना साधने के तरीके, मैदान में रहने की कला, नक्शा पढ़ना और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया।
कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास के लिए भाषण, सामान्य ज्ञान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कर्नल अमिताभ मुखर्जी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करना है।
शिविर में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का चयन आगे होने वाले राष्ट्रीय स्तर के शिविर के लिए किया जाएगा। शिविर में लेफ्टिनेंट राणा बानो, लेफ्टिनेंट अनिता राय, सूबेदार मेजर अनिल जोशी, हवलदार केशव कुमार, रणवीर सिंह आदि योगदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें