यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को मऊ जिले के एमपी/एमएलए कोर्ट में सरेंडर किया। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को मऊ के एमपी एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हलधरपुर थाने में उनपर मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद कोर्ट ने वारंट जारी किया था। जिस पर ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया।
विज्ञापन
इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कोर्ट से वारंट आया, जिसके बाद हम उनके समक्ष पेश होने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री के कोर्ट में सरेंडर होने के दौरान सुभासपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।