फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कैबिनेट मंत्री ने स्ट्रीट लाइट का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मुहम्मदाबादगोहना शहीद चौक से लेकर बाईपास सब्जी मंडी तक 4 करोड़ रुपये की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइट का मंगलवार की देर शाम लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मंत्री ने सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। देर शाम नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री शहीद चौक पर पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के अध्यक्ष और अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना नगर में जितने भी जर्जर क्षतिग्रस्त मार्ग थे उन सभी की मरम्मत लगभग हो गई है।
जो भी विकास कार्य अभी अधूरे हैं उसे भी सरकार जल्द से जल्द पूरा करा देगी। इस दाैरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने स्थायी बस अड्डा बनाने के लिए नगर विकास मंत्री एके शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड, प्रांतीय परिषद सदस्य भाजपा छोटू प्रसाद, शशांक त्रिपाठी उर्फ चंगी बाबा, राजकुमार गुप्ता, सुमंत यादव, शैलेंद्र उर्फ गुंजन श्रीवास्तव, सैफ खान, जगदीश प्रसाद गुप्ता, अजय कुमार, शहजादे, नाजीर, जयविंद कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें