फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उप चुनाव की मतगणना

विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक के चैनपुर गांव के नवनिर्वाचित प्रधान रीना को प्रमाण पत्र प्रदान करते आरओ दिलीप कु? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले के तीन ग्राम पंचायतों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना बुधवार को रानीपुर और रतनपुरा ब्लाक ब्लाक मुख्यालय पर हुई। असलपुर के लोगों ने एक नये चेहरे को प्रधान के रूप में चुना लिया। जबकि चैनपुर में दिवंगत प्रधान की बहू को प्रधानी सौप दिया। रतनपुरा ब्लाक के लसरा की इस बार की प्रधानी भी दिवंगत प्रधान की बेटी को सौंप दिया। लसरा गांव की प्रधानी इसी परिवार में तीन पीढ़ियों से चली आ रही है। लसरा ग्राम पंचायत में हुए उपचुनाव में आमने सामने की टक्कर में कुमारी सोनी ने अपने प्रतिद्वंदी धनंजय को मात्र आठ वोट से हरा दिया। पिछले कार्यकाल में ग्राम प्रधान शारदा देवी के निधन क बाद हुए चुनाव में गांव की जनता ने शारदा की बेटी कुुमारी सोनी को यह पद सौंप दिया। धनंजय को कुल 408 मत मिले वहीं कुमारी सोनी को 416 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी जय व्रत सिंह ने सोनी को विजई उम्मीदवार प्रमाण पत्र सौंपा। उधर रानीपुर ब्लाक पर चैनपुर और असलपुर की मतगणना बुधवार की सुबह 8 बजे शुरू हुई। महज दो घंटे में ही चुनाव परिणाम आ गया। तीन घंटें में मतगणना और विजई प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देने की औपचारिकता पूरी हो गई। असलपुर सत्य प्रकाश सिंह और चैन पुर से रीना देवी प्रधान निर्वाचित हुए। असलपुर से प्रधान पद के उम्मीदवार सत्य प्रकाश सिंह को 524 मत पाकर विजयी रहे जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अमरदीप को 424 और श्याम नाथ को मात्र 10 मत मिले। इस प्रकार सत्य प्रकाश सिंह 100 मतों से विजई घोषित किए गए। यहां 13 मत अवैध रहे।वही चैनपुर ग्राम सभा की प्रत्याशी रीना देवी 398 मत पाकर विजयी रही वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वी शकुंतली को 290 मत प्राप्त हुए यहां 25 मत अवैध रहे। रीना देवी 108 मतों से विजई रही। चैनपुर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 6 के लिए लीला देवी को निर्विरोध निवाचित घोषित किया गया। इस दौरान एस डी एम सी एल सोनकर, घोसी सीओ अभिनव कनौजिया सुरक्षा व्यवस्था की मानीटरिंग करते रहे। विजई प्रत्याशियों को पुलिस ने पूरी सुरक्षा में उनके घरों को पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें