पाकिस्तान के पेशावर स्थित सैनिक स्कूल पर हुए
आतंकवादी हमले में मारे गए बच्चों के प्रति शोक व्यक्त करने के लिए गुरुवार
को नगर सहित जिले के विभिन्न स्कूलों, कालेजों में श्रद्धांजलि अर्पित की
गई।
नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज के सभागार में शोक व्यक्त किया गया। दो
मिनट का मौन रखकर प्रार्थनासभा की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवभास्कर
तिवारी ने कहा कि इस कायराना हमले की जितनी निंदा की जाए, वह कम है।
आतंकवाद के खिलाफ जंग छेड़ने का समय आ चुका है। इस अवसर पर अमरनाथ मिश्र,
ऋषिकेश पांडेय, अनिरुद्ध तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्र, शरद पांडेय, विवेक
शुक्ल, विनोद सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।
इसी क्रम में सिटी मांटेसरी
स्कूल में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें पाकिस्तान के पेशावर में हुए
आतंकी हमले के प्रति अफसोस जाहिर किया गया।
कोपागंज: नगर स्थित मेरी सिटी चिल्ड्रेन स्कूल के सभागार में आतंकवादी हमले में मारे गए बच्चों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य ममता राय, अफसाना खातून, आेंकार सिंह, आकृति सिंह, अर्चना वर्मा, पंकज मौर्य, दिव्या राय आदि मौजूद रहीं।
घोसी: घोसी संघर्ष समिति के तत्वावधान में शबनम चिल्ड्रेन स्कूल के छात्र छात्राओं ने कैंडिल मार्च तथा मौन जुलूस निकाला। घोसी संघर्ष समिति के संयोजक अरविंद पंाडेय के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने नगर के गांधी चौक से बुधवार की शाम मोमबत्ती जलाकर तहसील तक मार्च निकाला।
शबनम चिल्ड्रेन स्कूल कस्बा घोसी के बच्चों ने कैंडिल जुलूस निकाला। बच्चे मझवारा मोड़ स्थित गांधी प्रतिमा से मार्च निकाला। हरिकृष्ण मिश्र, अरविंद पांडेय, नौशाद खां आदि शामिल थे।
सूरजपुर: क्षेत्र के पतजीवा स्थित शंकर जी इंटर कालेज के प्रांगण में शोकसभा हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामप्रताप यादव, महेंद्र प्रताप, फूलचंद, काशीनाथ, दर्शनराम, आदि थे।