फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खरीदारी से बाजार हुए गुलजार

विज्ञापन
ईद के लिए नगर के सदर चौक पर सेंवई की खरीदारी करते लोग। - फोटो : mau
विज्ञापन
 ईद की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। ईद  को लेकर रोजेदारों ने खरीदारी तेज कर दी है। सुबह से ही बाजार में भीड़ जुटनी शुरू हो रही है तो पूरी रात चहल पहल दिख रही है। इसे लेकर फुटपाथ से लेेेेकर प्रमुख दुकानों पर खाने-पीने के सामान से लेकर विभिन्न सामानों की दुकानें सजी है। जिले में संभावित 16 जून  को ईद मनाई जाएगी। ईद नजदीक आते ही बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर सर्वाधिक भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


नगर के रौजा, बाटा, मलिक ताहिरपुरा, घास बाजार में कपड़ों की दुकानें तो फुटपाथों पर भी सजी नजर आ रही है। तरह-तरह के जुतियां, चप्पलें, रंग बिरंगी, ओढनी, नकाब व खान-पान की वस्तुओं  से बाजार पट गया है। शाम को बाजार में सर्वाधिक भीड़ उमड़ रही है। देर रात तक खरीददारी का दौर चल रहा है। मेहमानों के लिए कालीन, टी सेट, ईत्र व सेंट की खरीददारी भी तेज है। बच्चे अपने मनपसंद के लिए चीजों को खरीदने के लिए उतावले नजर आ रहे हैं।

बाजार में खरीदारी करने आए रोजेदार इकबाल अहमद का कहना था कि  पिछली बार की तुलना में इस बार सेवई, खजूर, कपड़े आदि सभी के दामों में बेतहाशा वृद्धि तो हुई लेकिन मजबूरी है कि घर का खर्च चलाने एवं ईद की खुशी मनाने के लिए खरीदारी करनी ही पड़ेगी। मुहम्मद तारिक और अबु हसन का कहना था कि महंगाई के चलते बच्चों और परिवार को नया कपड़ा खरीदना जेब पर भारी पड़ रहा है। लेकिन बच्चों की जिद के चलते उन्हें सबके लिए नए वस्त्र तो खरीदना ही पड़ेगा। कहा िक ईद के ऐन वक्त पर बिजली कटौती के चलते बुनकरों की आमदनी ज्यादा नहीं हो पाई है। इसके चलते उन्हें मन मसोसकर रह जाना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें