मोबाइल लेकर रख लिए और जबरन कार में बैठाकर वहां से भाग गए। मंजी सचिव अमित कुमार गुप्ता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। अनिल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहुंचकर त्रिभुवन कुशवाहा का नंबर सर्विलांस पर लगवाया और लोकेशन ट्रैक करते हुए पीछा किए।
लोकेशन के आधार पर टीम पीछा करते हुए 21 जनवरी की रात मिर्जापुर पहुंची और चील्ह थाना प्रभारी निरीक्षक के सहयोग से घेराबंदी कर टेढ़वा चौकी के पास कार को रोक लिया। पुलिस ने व्यापारी को सुरक्षित बरामद कर लिया। चारों को गिरफ्तार कर मऊ लाया गया। पूछताछ में चारों ने बताया कि व्यापार के सिलसिले में त्रिभुवन के पास करीब 32 लाख रुपये बाकी था। आरोपियों द्वारा मांगे जाने पर व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण ये अपहरण कर मध्य प्रदेश लेकर जा रहे थे।