फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में उद्योग धंधों का बिछे जाल

Wed, 15 Feb 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
क्षेत्र में उद्योग धंधों का बिछे जाल
विज्ञापन
पहली बार मतदाता बने छात्र छात्राओं में विधानसभा चुनाव में वोट डालने को लेकर  काफी उत्साह है। पहली बार ईवीएम का बटन दबाकर वोटिंग करने का बेसब्री से इंतजार है। बुधवार को  तहसील क्षेत्र के डुमरी स्थित  इंदिरा गांधी पीजी कालेज पहुंची अमर उजाला की टीम के सामने छात्र छात्राओं ने अपनी बात रखी। साथ ही मतदान करने की शपथ ली।
विज्ञापन

देश को आजाद कराने में मधुबन तहसील के सेनानियों का काफी योगदान रहा है। सेनानियों ने तहसील क्षेत्र को विकसित किए जाने का सपना देखा था, लेकिन उनके सपनों को साकार करने की दिशा में ठोस कदम तक नहीं उठाया जा सका है।

क्षेत्र में न तो सरकारी उच्च शिक्षा संस्थान हैं और न ही कोई उद्योग धंधा। युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों में पलायन करना पड़ रहा है। कचिया शराब का कारोबार उद्योग का रुप ले चुका है। युवा नशे के अभ्यस्त होते जा रहे हैं। न तो शासन प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधि इस तरफ ध्यान दे रहे हैं।  शिक्षा क्षेत्र के मामले में सबसे पिछड़ा इलाका माने जाने वाले इस  क्षेत्र से डेढ़ दर्जन विधायक और सांसद चुने जा चुके हैं लेकिन क्षेत्र की तस्वीर नहीं बदल सकी है। कालेज के प्रबंधक राष्ट्रकुंवर सिंह ने छात्र छात्राओं को मतदान करने को प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें