फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 रुपये किलो बिक रहा चिकन

विज्ञापन
कोरोना के कारण नगर के आजमगढ़ तिराहा स्थित मुर्गा की दुकान पर 60 रुपया किलो का लगा बोर्ड ग्राहक गायब - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। कोरोना वायरस के चलते कई उद्योग पूरी तरह चरमरा गए हैं। ऐसे में मीट कारोबार भी इससे अछूता नहीं है। चिकन और अंडे के दाम अचानक गिर गए हैं। हालत यह है कि मीट बाजार में चिकन 40 से 60 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा। इसके बाद भी ग्राहक नहीं आ रहे। शुक्रवार को जहां सब्जी में परवल 120 रुपये प्रतिकिलो, कटहल 60 रुपये किलो से बिका, वहीं चिकन 40 से 60 रुपये किलो के दर से व्यापारियों द्वारा बेचा गया। दरअसल, जबसे कोरोना वायरस फैला है तभी से लोगों के बीच मांसाहारी खाना खासकर चिकन को लेकर यह अफवाह फैल रही है कि इससे भी कोरोना वायरस फैल सकता है. इसी चक्कर में जिले में चिकन के दाम काफी गिर गए हैं। इससे मीट व्यापारियों के साथ पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों को भारी नुकसान हो रहा है. लोगों ने चिकन खाना ही बंद कर दिया है। व्यापारियों द्वारा सब्जी से भी कम दामों में चिकन बेचे जाने पर भी इक्का दुक्का ग्राहक ही इसे खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ मोड़ के पास दुकान लगाने वाले मीट व्यापारी आजाद खान ने बताया कि कोरोना के चलते लोग चिकन खरीदने से दूरी बना रहे हैं। आसिफ खान ने कहा कि बेहद कम कीमत के बावजूद बमुश्किल ग्राहक मिल रहे है। सेराज ने कहा कि 40 से 60 रुपये किलो करने के बाद लोग चिकन नहीं खरीद रहे। जबकि शाहिद ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते दुकान बंद करने की नौबत आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें