फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा से छात्रों को लेकर पहुंचीं रोडवेज बसें

विज्ञापन
राजस्थान के कोटा से छात्रों को मऊ लेकर पहुँची रोडवेज, नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल में कराया - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले से कोटा में कोचिंग में तैयारी करने गए काफी छात्र वहीं फंस गए थे। सरकार की व्यवस्था पर उन्हें लेकर रोडवेज की तीन बसें रविवार को जनपद में पहुंचीं। पांच बसों से 151 छात्र जिले को रवाना हुए थे। जिनमें तीन बसों में सवार 88 छात्र रविवार की शाम यहां पहुंचे। जबकि दो बसों में सवार 63 छात्र अभी रास्ते में हैं और उनके देर रात पहुंचने की संभावना जताई जा रही। । यहां पहुंचे 88 छात्रों को थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद फातिमा स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया। कोटा से 27 छात्रों को लेकर पहली रोडवेज बस साढ़े तीन बजे यहां पहुंची। जबकि दूसरी बस में 30 छात्रों तीसरी बस से 31 छात्र शाम पांच बजे क्वारंटीन सेंटर पहंचे। वहां स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने पहुंचे सभी 88 छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की।इसके बाद उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से कमरों में उनके सामान के साथ शिफ्ट कर दिया गया। शाम को इन सभी को नाश्ता वगैरह दिया गया। छात्राओं को अलग कमरों में दूसरी तरफ शिफ्ट किया गया। क्वारंटीन सेंटर की पूरी व्यवस्था का दायित्व तहसीलदार सदर ओपी पांडेय के जिम्मे रहा। उन्होंने बताया कि अभी 63 और छात्रों को लेकर दो और बसें आ रही हैं। ये अभी रास्ते में है। इनके अभी देर रात तक यहां पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि छात्रों की संख्या और बढ भी सकती है। बताया कि क्वारंटीन सेंटर पर इन्हें भोजन, नहाने और कसरत करने सहित सभी सुविधाएं सुलभ होंगी। इन्हें 14 दिनों तक डाक्टरों की निगरानी में यहां रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें