मऊ। परिवहन निगम द्वारा गांधी जयंती पर घोसी तहसील के बोझी बाजार के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को एआरएम विवेकानंद त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि यह बस मऊ डिपो से शाम पांच बजे बोझी के लिए रवाना होगी। जहां रात में हाल्ट करने के बाद वह सुबह छह बजे वहां से वापस मऊ होते हुए इलाहाबाद के लिए रवाना होगी।