फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने मार्ग जाम कर बस का शीशा तोड़ा

Tue, 14 Feb 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर नहर के पास सोमवार की सुबह रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने मार्ग जाम कर बस के शीशे तोड़ दिए। मौके पर पहुंचे सीआे ने लगभग एक घंटे बाद जाम ख्ुलवाया।  
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार धर्मसीपुर गांव निवासी अमित गुप्ता (17)  पुत्र कन्हैया अपने साथी गुलजार (20) पुत्र ऐनुल के साथ बाइक से खुरहट बाजार से अपने घर वापस लौट रहा थे। जब वह नहर के पास सोनकर बस्ती के निकट पहुुंचा ही था कि सामने से आ रही जौनपुर डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आ गए। बाइक पर पीछे बैठा अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक चला रहे गुलजार को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आस पास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने रोडवेज बस को रोक लिया। घटना से क्रुद्ध लोगों ने घटनास्थल के पास ही मऊ मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग जाम कर दिया। कुछ लोगों ने पथराव कर बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। जाम लगने से इस प्रमुख मार्ग पर एक घंटे तक आवागमन बाधित हो गया। उधर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चिकित्सकों ने अमित को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।


सीओ मुहम्मदाबादगोहना अनिल कुमार ने नाराज लोगों को समझा बुझाकर  करीब एक घंटे बाद जाम हटवाया और रोडवेज को सड़क के बीच से किनारे हटवाया।  थानाध्यक्ष अरुण रायचालक सहित बस को रानीपुर ले गए। समाचार लिखने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। उधर शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी चौराहे के पास सोमवार की देर शाम पौने दस  बजे एक वाहन की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। घायल आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकरही गांव निवासी राम  मिलन यादव (35) पुत्र राजकुमार  है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें