फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गलत दिशा से आरी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बस, एक महिला सहित चार यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम बाजार में शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब रोडवेज बस और ट्रैक्टर-टाली में आमने-सामने की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर चालक और बस में सवार एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

काशी डिपो की बस वाराणसी से वाराणसी से मऊ आ रही थी। बढुआ गोदाम तिराहे पर गलत दिशा की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-टाली से बस टकरा गई। ट्रैक्टर और बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय बस में 17 लोग सवार थे। बस में सवार गाजीपुर जनपद की सोहवल गांव निवासी मीनू शर्मा (40) पत्नी राजेश्वर, झारखंड गुमला गांव निवासी यमुना (45) पत्नी निरंजन वहींं, ट्रेक्टर चालक गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के नसरथपुर गांव निवासी रमेश यादव (40) पुत्र बल्ली यादव और उसी के गांव का साथी नागेंद्र यादव (27) पुत्र शेषनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बस चालक दयाशंकर यादव सहित बस में सवार पंद्रह लोगों को मामूली चोट पहंुची है।
डेंजर जोन बन रहा बढुआ गोदाम फोरलेन तिराहा: बढुआगोदाम। बढुआ गोदाम फोरलेन तिराहा दुर्घटना का केंद्र बना हुआ है। तिराहे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। अब तक तिराहे पर हुई दुर्घटनाओं में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं जबकि चार से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बढुआ गोदाम तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रहती है लेकिन गलत दिशा से आने जाने वाले ट्रैक्टर चालकों पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें