फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मांगे पूरी न होने पर जिले के अधिवक्ताओं ने फूंंका प्रदेश सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हापुड़ जिले में अधिवक्ताओं के ऊपर हुए लाठी चार्ज की घटना के बाद शासन प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई न किए जाने तथा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर वृहस्पतिवार को बार काउंसिल के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए जिले के अधिवक्ताओ ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान अधिवक्ताओ ने प्रदेश सरकार और पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। अधिवक्ताओं के लगातार 15 वें दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते वादकारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के विभिन्न अंचलों से न्याय की आशा लेकर कचहरी आए वादकारियों को अगली तिथि लेकर वापस घर जाना पडा, किसी मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं ने मांग किया कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हापुड़ का अभिलंब स्थानांतरण किया जाए। दोषी पुलिसकर्मियों जिन्होंने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया है, तथा महिला अधिवक्ताओं को भी पीटने का कार्य किया है पर मुकदमा दर्ज हो। प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस ने मनगढ़ंत झूठी कहानी बनकर जो मुकदमे दर्ज किए हैं उन्हें स्पंज किया जाए। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरंत लागू किया जाए। हापुड़ के घायल अधिवक्ताओं को 25 -25 लाख रूपये मुआवजा दिया जाए। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुल हसन और महामंत्री हरिद्वार के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय भवन से प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री का पुतला लेकर कचहरी परिसर में भ्रमण कर नारेबाजी किया। तथा हापुड़ जिले में अधिवक्ताओं के ऊपर हुए बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की घटना के बाद शासन और प्रशासन द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई न किए जाने तथा इसे लेकर बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश की ओर से जारी दिशा निर्देश पर कचहरी परिसर में प्रदेश सरकार का पूतला फूंका। तथा पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान विनोद कुमार पांडेय, अरविंद तिवारी, वीरेंद्र बहादुर पाल, लक्ष्मीकांत यादव, सतीश मौर्य आदि अधिवक्ता शामिल रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुल हसन और महामंत्री हरिद्वार राय ने जब तक प्रदेश सरकार हमारी मागेंं पूरा नहीं करेगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान कांग्रेस कमेटी की ओर जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम और शहर अध्यक्ष सहित आदि नेताओं ने कचहरी परिसर पहुंच कर अधिवक्ताओं के आंदोलन का समर्थन किया। तथा समर्थन पत्र पदाधिकारियों को सौपा। उधर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी उक्त घटना के विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। तथा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदेश सरकार का पूतला फूंका। इसमें बार के अध्यक्ष पारसनाथ यादव, महामंत्री संतोष कुमार श्रीवास्तव , रितेश श्रीवास्तव, अतुल कुमार राय, बीबी सिंह, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी आदि अधिवक्ता शामिल रहे।तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी तहसील परिसर में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।इस दौरान उपाध्यक्ष धनंजय पांडेय, मंत्री पंकज श्रीवास्तव, अजीत कुमार श्रीवास्तव, अखिलानंद सिंह, दीपक राय आदि लोग शामिल रहे। टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी पूतला फूंका। इस दौरान अध्यक्ष शब्बीर अहमद, मंत्री आलोक प्रकाश दुबे , दीनानाथ शाह ,अमरेश कुमार सिंह, बृजेश सिंह , शिवानंद चौबे आदि शामिल रहे।तहसील मधुबन और तहसील मुहम्मदाबादगोहना बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी बार काउंसिल के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए हापुड़ कांड के विरोध में अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पुतला फूंका और पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें