फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आमने सामने भिड़ी बस-पिकअप, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के मानपुर मुहल्ला के पास मंगलवार की सुबह सवारियों से भरी एक बस और सामने से आ रही पिकअप में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस में आगे बैठी महिला कांच तोड़कर नीचे आ गिरी, वहीं पिकअप चालक भी इस हादसे में गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे मऊ की ओर से एक निजी बस चिरैयाकोट कस्बा जा रही थी। अभी वह कस्बा के मानपुर मुहल्ला के पास पहुंची थी कि सामने से आ रही गाजीपुर के जंगीपुर बाजार निवासी सुख्खन कुशवाह की पिकअप से बस से टकरा गई। हादसे के समय दोनों वाहनों की गति तेज होने के चलते बस की अगली सीट के पास बैठी एक महिला इस टक्कर में कांच को तोड़कर नीचे सड़क पर आ गिरी। वहीं पिकअप चालक सुख्खन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को पुलिस ने चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें