डीसीएसके पीजी कालेज पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते भाकपा माले के कार्यकर्ता।
भाकपा (माले) ने शुक्रवार को नोटबंदी के कारण हो रही परेशानी को लेकर डीसीएसके मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे भी लगाए। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों पर मेहरबान हैं। नोटबंदी से कोई पूंजीपति परेशान नहीं है।
इसका सीधा असर मजदूरों, किसानों, छोटे व मझोले किसानों पर पड़ा है। खेतीबारी करने वाले किसानों व शादी विवाह करने वाले लोग रात दिन बैंक की लाइन में लगकर पैसा लेने के लिए परेशान हैं। कहा अन्य छोटी जरूरतों के लिए लोग परेशान हो रही हैं। उन्होंने नोटबंदी के कारण हो रही परेशानी से जल्द निजात दिलाने की मांग की। इस अवसर पर शिवमूरत गुप्ता, श्रीराम सिंह, रामभवन, सुरेश, रामबली, साधु यादव, हरिनाथ, राजकुमार आदि रहे।