प्रतिवाद मार्च निकालते वामपंथी दलों के कार्यकर्ता।
कर्नाटक में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में गुरुवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने नगर के सोनीधामा इंटर कालेज के मैदान से जुलूस निकाला। रोडवेज पर स्थित पंड़ित अलगू राय शास्त्री के प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर एक सभा कर विरोध जताया।
पूर्व विधायक इम्तियाज ने कहा कि 2014 के बाद देश में लगातार पत्रकार, साहित्यकार, इतिहासकार एवं जनवादी प्रगतिशील विचारधारा के साथियों को निशाना बनाया जा रहा है। गौरी लंकेश देश में फांसीवादी ताकतों के खिलाफ मुखर होकर विरोध कर रही थी। कहा कि देश की सर्वोच्च न्यायालय के बार-बार निर्देश के बाद भी सरकार ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
कहा कि वर्तमान समय देश में हिटलरशाही जैसा प्रतीत हो रहा है। इससे देश की एकता, अखंडता खतरे में पड़ गई है। सीपीआई, सीपीएमएम, सीपीआईएमएल आदि के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अखिलानंद पांडेय, विनोद राय, बसंत कुमार, शेर मुहम्मद, िडि. त्रिभुवन, वीरेंद्र कुमार, रामसोच यादव, बसंत कुमार आदि शामिल रहे।