फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मऊ में तड़तड़ाईं गोलियां... फसल काटने को लेकर चाचा-भतीजे में हुआ था विवाद, जमकर चले लाठी- डंडे; तीन घायल

Fri, 18 Apr 2025 10:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

चाचा और भतीजे के बीच पहले मारपीट हुई थी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष बंदूक लेकर आमने-सामने हो गए। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हुए और सभी को शांत कराया। इस मामले में एक को गोली लगी है। तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवाते घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के सोडसर गांव में शुक्रवार की भोर में गेहूं काटने के विवाद को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पहले लाठी-डंडे से हमला किया। उसके बाद एक दूसरे पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


इस फायरिंग में अभिषेक यादव के बाएं कंधे पर गोली लगी है, जबकि तीन लोग घायल हैं। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। कोपागंज एसओ विजय प्रताप मौर्य ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के घायलों के उपचार करा रही है।

खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों से तहरीर नहीं मिली थी, लेकिन यह विवाद कल की बारिश में गेहूं की फसल खराब होने का कारण बताया जा रहा है। उसमें एक पक्ष का आरोप है कि कहने के बाद भी फसल नहीं काटी गई थी, जिससे बारिश से फसल खराब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें