फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को बुलेट सवार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगपुर गांव पास मंगलवार की दोपहर एक बेकाबू बाइक चालक ने बाजार से लौट रही दस वर्षीय बालिका को टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने भाग रहे बाइक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र की नगपुर गांव निवासी संजय यादव की दस वर्षीय सुहाना मंगलवार की दोपहर में चिरैयाकोट- मुहम्मदाबाद मार्ग स्थित बाजार में कुछ सामान लेने गई थी। सामान खरीदने के बाद वह लौट रही थी। तभी चिरैयाकोट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बुलेट चालक ने सुहाना को टक्कर मार दिया। बाइक की भिड़त से सुहाना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ मोहम्दाबाद नंदलाल तथा रानीपुरथानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ चालक को हिरासत में थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें