घोसी। घोसी नगर के एचडीएफसी बैंक के पीछे बगल में बने अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। उपजिलाधिकारी सुमित सिंह के नेतृत्व में घोसी कोतवाली पुलिस और पीएससी बल के साथ पोकलैंड मशीन से निर्धारित लंबाई तक हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया। शनिवार को भी ध्वस्तीकरण कराया गया था।
नक्शे के विपरीत हुए निर्माण कार्य के ध्वस्तीकरण को लेकर एसडीएम सुमित सिंह, सीओ दिनेश दत्त मिश्रा एवं तहसीलदार डा. धर्मेंद्र पांडेय पुलिस बल एवं राजस्व कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर 12 बजे पोकलैंड मशीन को दोहरीघाट से मांगा कर ध्वस्तीकरण शुरू किया। इस कार्य में कटर मशीन मजदूरों के सहयोग से पोकलैंड ने 4 चार बजे तक निर्धारित अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। उपजिलाधिकारी सुमित सिंह ने बताया कि ध्वस्तीकरण कार्य मास्टर प्लान के द्वारा पास नक्ऐ के विपरीत मदापुर निवासी गयास आलम ने व्यावसायिक निर्माण कार्य किया था। जिसको संज्ञान में लेकर प्रशासन ने नोटिस दिया था। उसी के तहत दूसरे दिन भी कार्यवाही हुई। चेताया कि जो भी नियम विरुद्ध अतिक्रमण या निर्माण करेगा उसके विरुद्ध जो भी विधिक कार्यवाही होगी। इस अवसर पर कोतवाल राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार निशांत मिश्रा, मास्टर प्लान जेई शादाब खान, वीरेन्द्र सिंह, लेखपाल पंकज चौहान, पुलिस बल उपस्थित रहे।