फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अरूण कुमार।साथ में एसपी अविनाश पा - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने नगरवासियों से त्योहार को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। इस दौरान शांति के लिए उन्होंने लोगों से सुझाव तो मांगे ही साथ ही अफवाहों से सावधान रहने की नसीहत भी की। वह बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक में अपने विचार रख रहे थे। बैठक में विभिन्न धर्मो के धर्मगुरुओं ने त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में अपने विचार रखते हुए बिजली के जर्जर खंभों, नीचे लटक रहे बिजली के तारों के साथ त्योहारों के प्रमुख दिनों में रूट डायवर्जन, टूटी नालियां एवं सड़कों को ठीक कराने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने उठाई गई समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को त्योहारों से पूर्व ही ठीक कराने के निर्देश दिया। साथ ही समस्याओं के समाधान में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने पूजा समितियों से मूर्ति विसर्जन समय से भी करने को कहा। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान भक्ति भाव वाले गाने ही डीजे पर बजाएं। त्योहारों में पूर्व से चली आ रही गैर जरूरी परंपराओं में धीरे धीरे सुधार के प्रयास करे।कहा कि जो भी व्यक्ति नियम का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम भानु प्रताप सिंह, एएसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट डीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें