फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में सफाई और पेयजल पर विशेष ध्यान

Fri, 20 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक में 2015-16 का बजट प्रस्तुत हुआ। ध्वनिमत से 56 करोड़ का बजट पास हुआ।
विज्ञापन



 बजट प्रस्तुत करने के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शाहिना जमाल ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता में कमी होने पर ठेकेदार बक्से नहीं जाएंगे। बजट में कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि एवं कर्मचारियों के वेतन वृद्धि, पेयजल, सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया।


बजट मेें पेयजल प्रकाश विभाग में 2 करोड़ 50 लाख  की धनराशी को बढ़ाकर 5 करोड़ 50 लाख रुपये किया गया। वहीं, जलकल के कर्मचारियों का बजट 1 करोड़ 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ 75 लाख रुपये किया गया। बैठक में कुल 20 एजेंडे पास हुए।
विज्ञापन



जिनमें विशेषकर स्ट्रीट लाइट के लिए बिजली विभग का एक करोड़ 50 लाख का प्रविधान किया गया है। कचरा निस्तारण हेतु सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत 30 बीघा जमीन की क्रयकारी की जाएगी।


अल्पसंख्यक और दलित बस्तियों के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया गया। नगर पालिका की हट्ठीमदारी और डोमनपुरा स्थित दोनो लाइब्ररियों का सुंदरीकरण एवं उपरी तल का निर्माण किया जाएगा


 तथा और पुस्तकेें क्रय की जाएंगे। हाइड्रोलिक सीढ़ी और वाटर टैंकर की क्रयदारी की जाएगी। बजट सत्र के दौरान सभासदों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शाहिना जमाल ने कहा


कि मऊ नगर पालिका को हम और आप सभी को मिल  कर संवारना है। ऐसे में आपलोगों के सहयोग के बिना कुछ नही किया जा सकता है। उन्होंने समाजवादी पेंशन योजना और राष्ट्रीय खाद्य


सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभार्थियों की सूची बनाने में सभासदोें से सहयोग की अपील की। बजट सत्र के दौरान पूर्व नामित सभासद कारी मुश्ताक की पत्नी के देहांत होेने
विज्ञापन



पर दो मिनट का मौन रखकर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अधिशासी अभियंता विद्या सागर यादव सहित सभी सभासद मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वार्ड 22 के सभासद अरशद जमाल ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें