फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया

Fri, 15 Jan 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद मुख्यालय बुनकर कालोनी मैदान पर शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी कीराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 60वां जन्मदिवस  धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 60 किलो का केक काटा और एक दूसरे को खिलाया।
विज्ञापन



विशाल पंडाल में शांति के प्रतीक कबूतरों को उड़ाया गया साथ ही 60 किलोग्राम का केक काटकर सुश्री मायावती के लंबी उम्र की कामना की गई। जोनल कोआर्डिनेटर ने कार्यकर्ताओं में मिशन 2017 के लिए दम भरा। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरीशचंद गौतम, जोनल कोआर्डिनेटर आजमगढ़ मंडल ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भारी जीत के साथ आम जनता पांचवीं बार सुश्री मायावती को प्रदेश मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
विज्ञापन



आप सभी कार्यकर्ताओं को इसके लिए जीजान से लग जाने की जरूरत है। विरोधी पार्टियां तरह-तरह की अफवाह और गलत बात कर कार्यकर्ताओं को अपने तरफ मोड़ना चाहती हैं। इससे बहुत उलझना नहीं है। चट्टी चौराहों पर और भीड़ वाले स्थान पर बसपा की नीतियों का जबरदस्त समर्थन करना चाहिए।


जोनल कोआर्डिनेटर कैलाश चौहान मंडल कोआर्डिनेटर ने कहा कि जब 2017 में बसपा की सरकार बनेगी तो पूरे प्रदेश में पूर्व की तरह सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के नीतियों के आधार पर ही योजनाओं का संचालन होगा। फिर से प्रदेश में हर मामले व हर स्तर पर अन्याय मुक्त, अपराध मुक्त, भयमुक्त, सम्प्रदायिक हिंसामुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त के साथ ही साथ विकास युक्त, रोजगारयुक्त, वातावरण कायम हो सकेगा।


वर्तमान सरकार के अधिकारी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जो जिला पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद के चुनाव में धांधली की गयी । आम जनता पूरी तरीके से जान चुकी और समझ चुकी है।


सपा सरकार से निजात चाहती है। कहा कि कार्यकर्ता बहुजन समाज पार्टी की सरकार लाने के लिए आज से तन-मन और समय से हर बूथ पर लग जाने की जरूरत है। जन्मदिन की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सांसद सालिम अंसारी  ने कहा कि पार्टी की मुखिया ने जिस तरीके से सड़क से लेकर सदन तक के अन्दर जिस प्रकार से संघर्ष करती हैं। वह प्रदेशवासियों से छिपा नही है।


विधायक उमेश चन्द्र पाण्डेय  ने कहा कि बहन कुमारी मायावती 2017 में मुख्य मंत्री जरूर बनेगी। सपा जातिगत, राजनैतिक द्धेष की भावना से भाजपा से मिलकर सरकार चला रही है ।


मुस्लिम समाज और अन्य समाज बखूबी समझ रहा है।  इस अवसर पर भीमराज राजभर, पूर्व मंत्री राजेन्द्र कुमार, वसीम इकबाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दयाराम पाल, रामजीत सरेाज, शेषनाथ राम, अशोक कुमार गौतम, अजय कुमार सिंह कोआर्डिनेटर क्षत्रीय समाज, मिठाई लाल गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें