टेलीकाम कैजुवल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में बीएसएनएल कर्मियों ने जिला दूर संचार प्रबंधक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्य महाप्रबंधक को संबोधित जिला दूरसंचार प्रबंधक को12 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
संगठन के जिलाध्यक्ष रामजीत यादव ने कहा कि संगठन और प्रबंधन के बीच बातचीत होने के बाद भी बीएसएनएल कर्मियों की मांगों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इसके कारण आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों की समस्याओं को नजरंदाज किया जा रहा है। नियमितीकरण से छूटे हुए आकस्मिक मजदूरों को नियमित किया जाए। बीएसएनएल में न्यूनतम मजदूरी के दर से आकस्मिक मजदूरों की मजदूरी तय की जाए।
संगठन के उपाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि मजदूरों के मजदूरी का भुगतान चेक के माध्यम से बैंक खाते में किया जाए। आवास भत्ता, मकान का आवंटन आकस्मिक मजदूरों का कांट्रैक्ट मजदूरों को दिया जाए।
उमाशंकर मौेर्य, प्रमोद यादव, अरविं यादव, जितेंद्र, दुर्गेश यादव, सुभाष यादव, विद्यानंद गुप्ता आदि शामिल रहे।