फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने किया खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने पारदर्शी व्यवस्था के तहत खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। रानीपर ब्लाक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम कोपागंज ब्लाक स्थानांतरित किया। इसके साथ ही नगर शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में कोपागंज ब्लाक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी आरपी राम को रतनपुरा ब्लाक स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी राजेेश कुमार चतुर्वेदी का दोहरीघाट भेजा गया है। परदहां ब्लाक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी रमेेश सिंह को घोसी ब्लाक भेजा गया है। घोसी ब्लाक मेें तैनात खंड शिक्षा अधिकारी संजीव सिंह को मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक भेजा गया है। साथ ही रानीपुर ब्लाक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बड़रांव ब्लाक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय को परदहां ब्लाक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें