शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के समीप दूकानदार की बाइक की डिक्की से उचक्कों ने सोमवार को दो लाख रुपये उड़ा दिए। मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की खोजबीन में लगी हुई है।
निजामुद्दीनपुरा निवासी एवं इलेक्टानिक दुकान का संचालक राजेन्द्र मौर्या सोमवार को अपने किसी कार्य के लिए शहर के आजमगढ़ तिराहा स्थित एक्सिस बैंक से एक लाख रुपए निकाला। उसके बाद वह कुछ दूरी पर स्थित केनरा बैंक से भी एक लाख रुपए निकाला। पैसा निकालने के बाद उन्होंने अपनी बाइक की डिग्गी में दो लाख रुपया रख दिया और बाइक लेकर स्टेट बैंक के एटीएम के पास पहुंचा।
बताया कि एक जमीन के बैनामे के लिए उसे एटीएम से भी उसे रूपये निकालने की आवश्यकता थी। उसने एटीएम से भी तीस हजार रूपया निकाला और बाइक की डिग्गी के पास पहुुंचा। डिग्गी खोलकर देखा तो उसमें रखा पैसा और डायरी डायरी गायब थी। यह देखकर उसके होश उड़ गए।
डिग्गी में रखा दो लाख रुपया गायब था।उच्चकों ने बाइक की डिग्गी से पैसा निकालने के बाद उसे बंद भी कर दिया था। पैसा गायब होने की सूचना उसने अपने एक रिशतेदार को दिया। जिसके बाद राजेन्द्र उनके साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने स्टेट बैंक पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।